Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया स्टेट डिनर का आयोजन, डिप्टी CM अग्निहोत्री सहित अन्य रहे मौजूद

April 3, 2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया स्टेट डिनर का आयोजन, डिप्टी CM अग्निहोत्री सहित अन्य रहे मौजूद

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विधायकों के लिये बजट सत्र के दौरान ‘‘स्टेट डिनर’’ का आयोजन किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा उनकी धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित रात्रि भोज में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सभी सदस्यों का स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, विधायक तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें