Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में पिकअप के खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

April 3, 2023

शिमला में पिकअप के खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल की शलेच कैंची के पास रविवार देर शाम एक पिकअप के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों के मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे में मरने वालों की पहचान विनोद कुमार (उम्र 37 वर्ष) पुत्र ध्यान सिंह निवासी चमाडी तहसील नेरवा जिला शिमला जो कि पिकअप मालिक है और चालक दिलाराम (45 वर्ष) पुत्र छेकू राम निवासी ललाना तहसील नेरवा जिला शिमला की मौके पर ही मौत हुई है।

राजगढ़ के डीएसपी अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि राजगढ़ पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि एक पिकअप भ्च्08।-5387 सड़क से लुढ़ककर नीचे नदी में जा गिरी। दोनों तरफ गहरी खाई होने के कारण शवों को देर रात कड़ी मशक्कत के स्थानीय लोगों की मदद बाद बाहर निकाला गया।

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें