Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां बनने के बाद वापसी पर पहला मैच हारी स्वितोलिना

April 4, 2023

मां बनने के बाद वापसी पर पहला मैच हारी स्वितोलिना

चार्लेस्टन : दो बार की ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनलिस्ट एलिना स्वितोलिना के लिए मां बनने के बाद कोर्ट पर वापसी आसान नहीं रही और उन्हें चार्लेस्टन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में तीन सेट तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। विश्व की पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी लेकिन अभी 1081वें नंबर पर काबिज स्वितोलिना दो घंटे, 46 मिनट तक चले मुकाबले में यूलिया पुतिनत्सेवा से 6-7 (3), 6-2, 6-4 से हार गई।

स्वितोलिना ने कहा,‘‘मेरे लिए शारीरिक तौर पर यह आसान नहीं था। मेरा मानना है कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया लेकिन मैं उसके करीब पहुंच रही हूं।’’ स्वितोलिना और उनके पति टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स पिछले साल अक्टूबर में एक बिटिया के माता-पिता बने थे। दिन के अन्य मैचों में 2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन सलोनी स्टीफंस ने क्वालीफायर लुईसा चिरिको को 3-6, 6-1, 6-2 से, सत्रह वर्षीय लिंडा फ्रुहविर्टोवा ने जिल टीचमैन को 6-2, 3-6, 6-2 से, अन्ना कालिंस्काया ने एनाहेलिना कलिनिना को 7-6 (6), 6-4 से और क्वालीफायर कैथरीन सेबोव ने लॉरेन डेविस को 4-6, 6-1, 6-2 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें