
IPL Live Cricket Score, DC vs GT Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने गुजरात टाइटंस की टीम है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर मैच में गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली को सीजन में पहली जीत की तलाश है। उसे पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, गुजरात ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।
दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ क्रीज पर हैं। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अमन हकीम खान, खलील अहमद, एनरिच नोर्त्जे।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...