Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पोर्न स्टार से जुड़े मामले में कोर्ट पहुँचते ही हुए गिरफ्तार, थोड़ी देर में सुनवाई

April 4, 2023

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पोर्न स्टार से जुड़े मामले में कोर्ट पहुँचते ही हुए गिरफ्तार, थोड़ी देर में सुनवाई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार मामले में मंगलवार को मैनहट्टन कोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया. अदालत में ट्रंप की पेशी को लेकर उनके समर्थकों और विरोधियों का जमावड़ा न्यूयॉर्क में देखा जा सकता है. ट्रंप टावर से लेकर मैनहट्टन कोर्ट तक 35,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न फिल्म स्टार को सीक्रेट पेमेंट देने के मामले में न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.उन्हें कोर्ट पहुंचते ही पेशी से पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ट्रंप पर 30 मार्च को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को सीक्रेट तौर पर पैसे देने के मामले में आरोप तय किए गए थे.ट्रंप आपराधिक मामले में मुकदमे का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।

आइए जानते हैं मामले की पूरी टाइमलाइन…

2006
स्टॉर्मी डेनियल्स ने दावा किया कि उन्होंने नेवादा में लेक टाहो में सेलिब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट में ट्रंप से मुलाकात की थी।

2007
एक साल बाद ट्रंप ने डेनियल्स से कहा कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने पर चर्चा करने के लिए लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्स होटल में उनके बंगले में आकर उनसे मिले।

2011
डेनियल्स ने एक मैगजीन को साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने ट्रंप के साथ कथित संबंधों को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया।

जुलाई 2016
ट्रंप ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के एक साल बाद राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन हासिल किया।

अक्तूबर 2016
ट्रंप के वकील माइकल कोहेन पर पूर्व राष्ट्रपति के साथ कथित संबंधों के बारे में चुप रहने के लिए डेनियल्स को 1,30,000 डॉलर का भुगतान करने का आरोप लगा।

नवंबर 2016
ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।

जनवरी 2018
डेनियल्स से कोहेन के सौदे को लेकर बड़ा खुलासा किया। ट्रंप और कोहेन ने डेनियल्स को पैसे देने की बात से इनकार किया।

फरवरी 2018
कोहेन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने पैसों से डेनियल्स को भुगतान किया। ट्रंप की कंपनी या प्रचार अभियान के कहने पर ऐसा नहीं किया गया। ट्रंप ने कभी उन्हें भुगतान के लिए कोई रकम नहीं दी।

अप्रैल 2018
ट्रंप की डेनियल्स को भुगतान करने की बात जनवरी में सार्वजनिक हो गई।

जुलाई 2018
ट्रंप के निजी वकील रहे रुडी गुइलानी ने बताया कि डेनियल्स को भुगतान करना प्रचार अभियान का वित्तीय उल्लंघन नहीं था, क्योंकि पैसा एक कानूनी कंपनी के जरिए दिया गया।

अगस्त 2018
कोहेन ने मैनहट्टन की संघीय अदालत में आपराधिक आरोपों का दोष स्वीकार कर लिया।

अगस्त 2019
मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी साइरस वैंस ने मामले को रफा-दफा करने के लिए दिए गए पैसों के रिकॉर्ड के लिए ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन को समन जारी किया।

मई 2020
कोरोना के बीच कोहेन को जेल से रिहा कर दिया गया। बाकी की सजा घर में नजरबंद रहते हुए काटने का आदेश दिया गया।

दिसंबर 2022
मैनहट्टन में न्यूयॉर्क स्टेट कोर्ट में मुकदमे के बाद ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन को कर चोरी का दोषी पाया गया। कंपनी पर एक महीने बाद 16 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

जनवरी 2023
मामले को रफा-दफा करने के लिए किए गए भुगतान में ट्रंप की कथित भूमिका के बारे में एक ग्रैंड जूरी के सामने साक्ष्य पेश किए गए।

मार्च 2023
मैनहट्टन के अभियोजकों ने ट्रंप से ग्रैंड जूरी के समक्ष गवाही देने को कहा, जिससे उन्होंने इनकार कर दिया। कोहेन ने गवाही दी जबकि डेनियल्स ने अभियोजकों से मुलाकात की।

अप्रैल 2023
डोलाल्ड ट्रंप मैनहट्टन कोर्ट में पेश होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे। यहां उन्हें मैनहैटन कोर्ट परिसर में गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें