Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी की सिल्वर जुबली पर पति ने पत्नी को दिया चांद की जमीन का टुकड़ा

April 5, 2023

शादी की सिल्वर जुबली पर पति ने पत्नी को दिया चांद की जमीन का टुकड़ा

सिरसा: अक्सर सुनने में आता है कि प्रेमी-प्रेमिकाएं चांद या उसका टुकड़ा लाकर देने की बात करते रहते हैं, मगर सिरसा जिला के गांव कागदाना के कृष्ण रुहिल ने अपनी पत्नी सरिता को शादी की सिल्वर जुबली पर हकीकत में चांद पर भूमि का एक टुकड़ा खरीद कर दिया है। अपनी शादी की 25वीं सालगिरह यानी सिल्वर जुबली पर प्यार की दिवानगी में पत्नी को भेंट किए गए इस उपहार की चर्चा समूचे प्रदेश में हो रही है। जिला सिरसा के गांव कागदाना निवासी कृष्ण रुहील की शादी फतेहाबाद जिला के गांव ढाबी कलां की सरिता के साथ हुई थी। कृष्ण के 2 बच्चे हैं जिनमें एक बेटा कजाकिस्तान में एम.बी.बी.एस. की डिग्री कर रहा है जबकि छोटी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। कृष्ण कुमार का फार्मेसी से जुड़ा कागदाना व गुड़गांव में कारोबार है। कृष्ण कुमार का कहना है कि हमारी 3 अप्रैल को मैरिज एनिवर्सरी थी। हर कोई पत्नी को कार या ज्वैलरी जैसी चीजें गिफ्ट देता है। मैं कुछ अलग देना चाहता था। इस बारे में काफी सोचा और फिर चांद पर जमीन खरीदकर देने का आइडिया आया। एनिवर्सरी गिफ्ट के तौर पर उन्होंने चांद पर प्लाट का सर्टीफिकेट पत्नी को सौंपा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें