Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

टैंकर और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, 1 की मौत

April 5, 2023

टैंकर और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, 1 की मौत

इटावाः इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक टैंकर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस क्षेत्रधिकारी (सीओ) नगर अमित कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात बताया कि बढ़पुरा थाना क्षेत्र में इटावा-बाह-आगरा मार्ग पर बढ़पुरा थाने के समीप तेज रफ्तार से आ रहे दूध के टैंकर ने मंगलवार शाम एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बढपुरा कॉलोनी निवासी देवीदीन (45) नाम के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि टैंकर चालक ने हादसे के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि टैंकर को भी कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें