Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, PAT/LEET के लिए आज से करें आवेदन

April 5, 2023

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, PAT/LEET के लिए आज से करें आवेदन

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2023) के लिए अभ्यर्थी चार से दो मई और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट-2023) के लिए 5 अप्रैल से 6 मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। मई माह में होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि तकनीकी बोर्ड बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) का संचालन 21 मई को सुबह 10 से एक बजे और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट का संचालन 28 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए पैट-2023 के लिए ऑनलाइन माध्यम से फार्म चार अप्रैल से दो मई तक भरे जाएंगे। इसके अलावा लीट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पांच अप्रैल से छह मई तक भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी किया जा सकेगा। आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 650, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए प्रवपेश शुल्क के रूप में देने होंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इन प्रवेश परीक्षाओं में ऑनलाइन फार्म भरने के लिए अपना स्केनड फोटो और स्केनड साइन तैयार रखें। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य के विभिन्न सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सुविधा सेंटर बनाए गए हैं। अभ्यर्थी इन केंद्रों पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्न या उनके अभिभावक बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें