बिलावर: इलाके में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बरसात से गेहूं और सरसों की फसल पर खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहा तो इस बार फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी,जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुक्सान पहुंचेगा। किसान बंसी लाल, प्रेम सिंह, संसार चंद, कर्ण सिंह व अन्य ने बताया कि अप्रैल महीने में गेहूं की फसल पकना शुरू हो जाती थी, लेकिन इस पहले फरवरी-मार्च में जब बारिश की जरूरत थी तो बारिश नहीं हुई,लेकिन अब जब फसल को पकने के लिए धूप और गर्मी की जरूरत है तो ऐसे समय में बेमौसम बरसात ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहा तो लाखों रुपए की फसल खेतों में ही सड़ जाएगी। उन्होंने सरकार से कहा कि वह फसल को पहुंचे नुक्सान का आकलन करवा कर पीड़ित किसानों को मुनासिब मुआवजा अदा करे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...