Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में Corona के 300 से अधिक नए मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

April 5, 2023

Himachal में Corona के 300 से अधिक नए मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण 306 नए मामले आए है। वहीं स्वास्थय विभाग ने ‘अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से समुचित एहतियात बरतने की अपील की है। नए मामलों में मंडी जिला में सबसे ज्यादा 80 नए मामले आए हैं। इसके आलावा कांगड़ा जिला में 69, हमीरपुर जिला में 50, सिरमौर जिला में 20, बिलासपुर जिला में 23, चंबा जिला में 9, किन्नौर जिला में 2, कुल्लू जिला में 13, लाहौल स्पीति जिला में 3, शिमला, सोलन जिला में 16- 16 और ऊना जिला में पांच नए मरीज मिले। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 192 मरीज ठीक भी हुए हैं।

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1493 हो गया है। इनमें मंडी जिला में सबसे ज्यादा 296 मामले सक्रिय हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में 252, हमीरपुर में 239, शिमला में 179, बिलासपुर में 157, सोलन में 89, कुल्लू में 84, चंबा में 73, सिरमौर में 83, किन्नौर में 16 लाहौल-स्पीति में 12 और ऊना में 13 सक्रिय मामले हैं। इसी के साथ राज्य में अब कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 3,15,331 पहुंच गया है। हिमाचल में अब तक 3,09,621 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रदेश में अभी 1493 मामले सक्रिय हैं।

इस बीच हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशवासियों को अभी सतर्क रहने की जरुरत है, क्योंकि प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर देश के अलग-अलग राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। हिमाचल में कोरोना को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें