Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रश्न पत्र लीक मामला: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सेवा आयोग के पूर्व सचिव पांच दिन की पुलिस हिरासत में

April 5, 2023

प्रश्न पत्र लीक मामला: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सेवा आयोग के पूर्व सचिव पांच दिन की पुलिस हिरासत में

शिमला/हमीरपुर : एक अदालत ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सेवा आयोग (एचपीएसएससी) के पूर्व सचिव जंितदर कुमार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि हमीरपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन ने कुमार को 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

न्यायाधीश ने एचपीएसएससी में प्रश्न पत्र लीक के कई अन्य मामलों के सिलसिले में भी पुलिस को कुमार से पूछताछ करने की अनुमति दी। प्रश्न पत्र लीक मामले में मंगलवार को जंितदर कुमार को हमीरपुर के सतर्कता थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस विभाग के डीआईजी जी. शिव कुमार ने एक अप्रैल को कहा था कि मामले में जांच के दायरे में आने वाले उच्च पदस्थ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17ए के तहत सरकार से अनुमति मांगी जाएगी।

अधिकारी के मुताबिक, अब तक आयोग द्वारा पूर्व में कराई गई करीब 30 परीक्षाओं में पर्चे लीक होने का पता चला है। सतर्कता विभाग 22 परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रहा है और अब तक पांच प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं, प्रश्न पत्र लीक मामले में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कनिष्ठ कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) प्रश्न पत्र लीक मामले का खुलासा पिछले साल 23 दिसंबर को हुआ था, जब सतर्कता अधिकारियों ने एचपीएसएससी की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को हल किए गए प्रश्नपत्र और 2.5 लाख रुपये नकद के अलावा लैपटॉप और अन्य कागजात के साथ गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें