Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज गुरुग्राम पहुंचेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, “गांव गांव चलो, घर घर चलो” अभियान की की करेंगे शुरुआत

April 6, 2023

आज गुरुग्राम पहुंचेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, “गांव गांव चलो, घर घर चलो” अभियान की की करेंगे शुरुआत

आज गुरुग्राम BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा आज “गांव गांव चलो, घर घर चलो” अभियान की शुरुआत करेंगे। गुरुग्राम के मानेसर सेक्टर 1 के कम्यूनिटी सेंटर में कार्यक्रम होगा। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य राज्य सभा सांसद डा. के. लक्ष्मण, मोजूद रहेंगे।इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संसदीय बोर्ड सदस्य सुधा यादव, सांसद नायब सैनी व अन्य नेता भी मोजूद रहेंगे।

आज भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी स्थापना दिवस होगा। गांव गांव चलो, घर घर चलो” अभियान 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलेगा। गांव गांव चलो, घर घर चलो” अभियान के तहत देश के लगभग एक लाख गांवों में ओबीसी मोर्चा कार्यकर्त्ता जायेंगे। स्थापना दिवस से भारतीय संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर जी की जन्म जयंती 14 अप्रैल तक 9 दिनों में केंद्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को गांव गांव, घर घर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान के मध्य 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती को भी गांव गांव में मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें