Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रैशफोर्ड के गोल से जीता मैनचेस्टर यूनाइटेड, न्यूकासल ने वेस्ट हैम को हराया

April 6, 2023

रैशफोर्ड के गोल से जीता मैनचेस्टर यूनाइटेड, न्यूकासल ने वेस्ट हैम को हराया

मैनचेस्टर: मार्कस रैशफोर्ड ने विश्वकप के बाद से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फिर से गोल दागा जिससे मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में ब्रैंटफोर्ड को 1-0 से हराकर खुद को चैंपियंस लीग में जगह बनाने की दौड़ में शामिल कर दिया।इंग्लैंड के फॉरवर्ड रैशफोर्ड ने 28वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

इस जीत से मैनचेस्टर यूनाइटेड के 28 मैचों में 53 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर काबिज न्यूकासल की बराबरी पर पहुंच गया है।न्यूकासल ने एक अन्य मैच में वेस्ट हैम को 5-1 से करारी शिकस्त दी। वह अ•ाी मैनचेस्टर यूनाइटेड से गोल अंतर में आगे है।ईपीएल में खिताब के लिए आर्सेनल और मैनचेस्टर सिटी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। इन दोनों के बाद चैंपियंस लीग में जगह बनाने के लिए न्यूकासल और मैनचेस्टर यूनाइटेड को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें