Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

School में Admission करवा लौट रही 4 वर्षीय बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

April 6, 2023

School में Admission करवा लौट रही 4 वर्षीय बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

ऊना (राजीव भनोट/चोपड़ा) : बहड़ाला में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से जख्मी हुई है। मृतक बच्ची की पहचान रिजवाना खातून पुत्री राफिद निवासी बिहार, हाल निवासी बहडाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मां का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि सड़क हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बाइक चालक से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने बाइक चालक से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रूबाना खातून वीरवार सुबह बहडाला स्कूल में अपनी चार वर्षीय बच्ची रिजवाना खतून की स्कूल में एडमिशन करवा कर वापस घर लौट रही थी। सड़क क्रॉस करते समय नंगल की ओर से आ रही एक बाइक ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से जख्मी हुई है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि सड़क हादसे में बच्ची की मौत हो गई। जबकि मां का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बाइक चालक से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें