Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान‌ खान को मिल रही धमकियों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, मजाकिया लहजे में दिया जवाब

April 6, 2023

सलमान‌ खान को मिल रही धमकियों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, मजाकिया लहजे में दिया जवाब

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान‌ खान बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान उनसे जान से मारने की मिल रही धमकी को लेकर सवाल किया गया। हालांकि, उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन कुछ ऐसा कहा, जिसे जानकर उनके फैंस गदगद हो जाएंगे। धमकी मिलने के सवाल पर सलमान ने दिया ये जवाब। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान‌ से पूछा गया आप पूरे भारत के भाई जान हो, तो धमकियों को कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा, मैं सब का भाई नहीं हूं, किसी का भाई हूं और किसी की जान भी हूं। एक्टर ने इस तरह से अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन भी कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें