Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब आप भी आसानी से कर पाएंगे न्यूड मेकअप, बस फॉलो करें ये टिप्स

April 6, 2023

अब आप भी आसानी से कर पाएंगे न्यूड मेकअप, बस फॉलो करें ये टिप्स

मेकअप करना आज कल हर लड़की को बेहद पसंद है क्योंकि ये एक फैशन बन चूका है। मेकअप आपको न सिर्फ खूबसूरत बनाता है बल्कि आपकी पूरी लुक को पूरी तरह से बदल देता है। वैसे तो आज कल मेकअप बहुत तरह के चल रहे हैं लेकिन उनक=में से सबसे ज्यादा पसंद इन दिनों न्यूड मेकअप किया जा रहा है। लोगों को सॉफ्ट टोन मेकअप ज्यादा पसंद आता है। यहां तक कि शादी जैसे पारंपरिक परिधानों में भी अब चटक और चमकीले रंग का महिउप नहीं बल्कि न्यूड मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे ही मेकअप करने के आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपभी इस मेकअप को ट्राई कर सकते हैं।

– न्यूड मेकअप का मतलब कॉस्मेटिक्स और मेकअप उत्पादों का उपयोग ना करना नहीं है। बल्कि इसका मतलब है ज़्यादा से ज़्यादा बेसिक और न्यूट्रल रंगों का अपने मेकअप में उपयोग करना।

– इस प्रकार का मेकअप करते समय सबसे महत्त्वपूर्ण नियम है, जितने रंग कम उतना बेहतर। इस मेकअप में बेज, पीच, रोज, न्यूड और बाकी बेसिक शेड्स का उपयोग किया जाता है।न्यूड मेकअप के बेस के लिए त्वचा पर लाइटवेट और वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का यूज़ किया जाता है।

– न्यूड मेकअप लुक में आप चटख रंग इस्तेमाल नहीं कर सकतीं, इसलिए अपने चेहरे को चमक देने के लिए होठों पर हल्का गुलाबी या बेबी पिंक लिपशेड लगाएं। इसके ऊपर शाईन के लिए आप लिप ग्लॉस लगा सकती हैं, जो आपको आकर्षक लुक देगा।न्यूड मेकअप लुक के लिए एक ही रंग के विभिन्न शेड्स का इस्तेमाल करें।

– यूड मेकअप को ज्यादा इसलिए भी पसंद किया जाता है क्योंकि यह इंडियन स्किन टोन पर सूट करता है। मेकअप रूटीन में इसे शामिल करने के लिए आपको सिर्फ एक शेड चुनना होगा जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो।

– न्यूड लुक पाने के लिए बैलेंस बहुत जरूरी है। न्यूड मेकअप कर रहें है तो ध्यान रखे आपके द्वारा चयन किए गए सारे शेड न्यूड हों जो मेल खाते हों।

– यदि आपने होठों को न्यूड रखा है, तो स्मोकी आइज़ आप पर सूट करेगी और अगर आपने न्यूड मेकअप किया है, तो डार्क कलर में लिप शेड का चयन करना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें