Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुहरी जल विद्युत परियोजना से क्षेत्र के लोगों को नहीं मिला लाभ तो भविष्य में करेंगे धरना प्रदर्शन व आंदोलन

April 7, 2023

लुहरी जल विद्युत परियोजना से क्षेत्र के लोगों को नहीं मिला लाभ तो भविष्य में करेंगे धरना प्रदर्शन व आंदोलन

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : रामपुर बुशहर में अपने दौरे के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रामपुर के साथ लुहरी जल विद्युत परियोजना द्वारा 210 मेगावाट का प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि क्षेत्र के लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिलता है तो आने वाले समय में युवाओं के साथ धरना प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यदि यहां के लोगों ने अपनी जमीन प्रोजेक्ट को दी है तो उसका लाभ उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि यहाँ के लोगों व युवाओं को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि उनके हक की लड़ाई पुरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। यदि उनकी आवाज को नहीं सुना जाएगा तो धरने प्रदर्शन पर भी बैठेंगे और प्रोजेक्ट को भी बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया जब भी कोई प्रोजेक्ट क्षेत्र में लगता हैं तो वह क्षेत्र की उन्नति के लिए लगाया जाता है। ऐसे में यदि प्रभावितों व युवाओं को रोजगार न मिलने उसका क्या महत्व है। उन्होंने बताया कि यदि लुहरी जल विद्युत परियोजना से क्षेत्र के लोगों को रोजगार वह आप नहीं मिलेगा तो वह लोगों के साथ मिलकर जन आंदोलन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार जनता की सरकार है। जनता की आवाज को उठाना ही हमारा सबसे बड़ा दाइत्व है। उन्होंने बताया कि आज युवा काफी तादाद में बेरोजगार है। ऐसे में यदि प्रोजेक्ट रोजगार मुहैया करवा सकता है तो करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें