Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कान का दर्द कर रहा है परेशान तो जरूर अपनाएं ये कुछ उपाय, जल्द मिलेगा निजात

April 8, 2023

कान का दर्द कर रहा है परेशान तो जरूर अपनाएं ये कुछ उपाय, जल्द मिलेगा निजात

कान का दर्द इन दर्दों में से एक है जो बेहद तकलीफदायक परेशानीयों में से एक है। कान का दर्द साइनस संक्रमण, कैविटी, ईयरड्रम में छेद, ईयर वैक्स, टॉन्सिलिटिस, बीच कान में तरल पदार्थ का निर्माण, सामान्य सर्दी, नाक के मार्ग में रुकावट जैसे कई कारणों की वजह से हो सकता हैं। इसकी दर्द इतनी भयंकर होती है के बर्दाश्त करने के बाहर होती है। ऐसे में आज हम आपको इस दर्द की पीड़ा को शांत करने के कुछ सरल उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपको काफी मदद मिलने वाली है।

एलोवेरा: एलोवेरा को हम सभी ने कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया है। लेकिन आपको शायद पता ना हो कि यह कान की खुजली की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा ना केवल पीएच संतुलन को वापस लाने में मदद कर सकता है, बल्कि यह इनर इयर टिश्यूज की सूजन को भी शांत करता है। आप एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर अपने कानों में डालने के लिए ड्रॉपर का इस्तेमाल करें।

लहसुन: अगर कान दर्द संक्रमण की वजह से है तो लहसुन का इस्तेमाल आपको राहत देगा। लहसुन की एक या दो कली को तिल के तेल में गर्म कर लें। इसे ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसकी एक या दो बूंद को कान में डालिए। ऐसा करने से फायदा होगा।

तुलसी रस: तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। तुलसी के रस को कान में डालने से कान के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। आपको तुलसी की ताजा पत्तियों का रस निकाल के 1-2 बूंद कान में डालने से 2-3 दिन में राहत मिल सकती है।

ऑलिव ऑयल: अगर आपको कान दर्द है और सहन कर पाना मुश्किसल है तो ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल आपको तुरंत राहत देगा। ऑलिव आयल को हल्का गर्म कर लें। इसकी दो से तीन बूंद कान में डालें या फिर कॉटन बड की मदद से तेल को कान में लगा लें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें