Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

विकास कार्यों की निगरानी के लिए DC Udhampur ने घोरडी Block का किया दौरा

April 8, 2023

विकास कार्यों की निगरानी के लिए DC Udhampur ने घोरडी Block का किया दौरा

उधमपुर: उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों द्वारा निष्पादित किए जा रहे विकास कार्यों की स्थिति और प्रगति की निगरानी के लिए घोरडी ब्लॉक का व्यापक दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तहत विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया, जिसमें उधमपुर घोरड़ी और खुबानी से तरमारा, नगरोaटा पंजग्राईसे चनुनता सड़क का उन्नयन शामिल है।

डीसी ने पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के निर्वाचित सदस्यों के साथ बातचीत की और उनके मुद्दों और मांगों को सुना। उन्होंने निष्पादन एजैंसियों को प्रगति की गति में तेजी लाने और समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकारी एजैंसी को कर्मियों और मशीनरी को तैयार करने और चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कहा। ज्योत्सना ने गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन सड़कों को जल्द पूरा करने और इनके रख-रखाव पर भी जोर दिया। उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोरड़ी के दौरे के दौरान सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन व सल्मय पुल का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना छात्रों की सुरक्षा, चोरी की घटनाओं को रोकने, नशीली दवाओं के खतरे को रोकने आदि के लिए काम करेगी। जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य राकेश चंदर शर्मा ने सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के लिए अनुदान दिया था। ब्लाक विकास परिषद (बीडीसी) के अध्यक्ष घोरड़ी, आरती शर्मा, डीसी के दौरे के दौरान डीडीसी सदस्य राकेश चंदर शर्मा और पीआरआई सदस्यों के अलावा अन्य अधिकारी भी डीसी के साथ थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें