गैंगरेप के बाद महिला की गला दबाकर की हत्या, शव पेटी में छिपाया

टांडा उड़मुड़ : कोटली (बोदल) में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या करने वालों में उसके रिश्ते में लगता भाई और उसका साथी शामिल है। हत्यारों ने हत्या के बाद महिला के शव को.

टांडा उड़मुड़ : कोटली (बोदल) में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या करने वालों में उसके रिश्ते में लगता भाई और उसका साथी शामिल है। हत्यारों ने हत्या के बाद महिला के शव को पेटी में कपड़ों के नीचे दबा दिया था। मृतका के पिता किशन ने बताया कि उसकी बेटी के साथ बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से उसे पेटी में कपड़ों के नीचे छुपा दिया था। आरोपियों की पहचान राजिंदर कुमार बंटू व कर्ण कुमार (दोनों भाई) व उनके साथी संदीप के रूप में हुई है। डीएसपी कुलवंत सिंह व थानाध्यक्ष मलकीयत सिंह ने बताया कि बंटू और कर्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- विज्ञापन -

Latest News