Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने किया पशु तस्करी का प्रयास विफल, 14 पशु करवाए मुक्त

April 8, 2023

पुलिस ने किया पशु तस्करी का प्रयास विफल, 14 पशु करवाए मुक्त

लखनपुर: शुक्रवार की सुबह को एक बार फिर लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 14 मवेशियों को तस्करों के चुंगल से मुक्त कराया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों से लगातार पशु तस्करी का प्रयास लगातार दिन- प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न मार्गों में पिछले कई महीनों से सक्रि य हैं। पुलिस ने इसी के चलते हाइवे ओल्ड टोल प्लाजा यार्ड पर नाका लगाकर गाड़ियों की जांच की जा रही थी।

नाके के दौरान एक ट्रक नंबर यूपी11 बीटी-,1547 जो जम्मू से पंजाब की तरफ जा रहा था। ट्रक को रु कवाने का प्रयास किया तो तस्कर पुलिस टीम को देख ट्रक को छोड़कर मौके से फरार होने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने ट्रक की जब जांच की तो उसमें से 14 मवेशी पाए गए, जो जम्मू से पंजाब ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मवेशियों को तस्करों से चुंगल से मुक्त करवाया। लखनपुर थाना प्रभारी विजय कोतवाल ने बताया कि यह मवेशी बिना अनुमति के पंजाब की ओर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने धारा 188 आईपीसी ,11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान मोहम्मद अकरम पुत्र शौकत अली निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप मे हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें