Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anurag Basu ने ‘मेट्रो इन दिनों’ के सेट पर Anupam Kher के लिए बनाया डोसा

April 8, 2023

Anurag Basu ने ‘मेट्रो इन दिनों’ के सेट पर Anupam Kher के लिए बनाया डोसा

मुंबई : फिल्म निर्माता अनुराग बसु ने दिग्गज एक्टर अनुपम खेर को अंडा ‘डोसा’ खिलाया, जो उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के सेट पर बनाया था। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर खाना बनाते हुए बसु की एक क्लिप शेयर की, जबकि एक्टर उनके बगल में खड़े होकर देखते रहे। क्लिप में अनुपम ने सभी को चुप रहने के लिए कहते है। निर्देशक को खाना बनाते देख सेट पर मौजूद लोग उनके आसपास खड़े हो गए।

अनुराग ने डिश बनाने के लिए सभी चीजें मिलाई और फिर डोसा में थोड़ा मक्खन डाला। जब बसु ने अनुपम को अंडा डोसा दिया, तो अभिनेता ने सभी से फिल्म निर्माता को तालियां बजाने के लिए कहा। अनुपम ने बसु से मजाक करते हुए कहा, “मुझे अपनी हर फिल्म में कास्ट करो,” जिससे वहां मौजूद लोग हंसने लगे। अनुराग ने कहा- ”हर फिल्म में आप मेरे हाथ का बना खाना खाओगे” इस पर अनुपम ने जवाब दिया, ”100 फीसदी”

वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा: “आज की ताजा खबर: अनुराग बसु ने ‘मेट्रो इन दिनों’ के सेट पर अनुपम खेर के लिए बनाया अंडा डोसा। देखिए, सीखिए, खाइए और मजे लीजिए। अनुपम ने अंडा डोसा खाकर की अनुराग की भरपेट तारीफ की। फिल्म में रोल भी अच्छा दिया और प्लेट में डोसा भी जबरदस्त हाहा। कुछ भी हो सकता है। अनुराग बाबू की जय हो।” दिसंबर में रिलीज होने वाली ‘मेट्रो इन दिनों’ एक एंथोलॉजी है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, अली फजल और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें