Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023: आज KKR के खिलाफ Gujarat Titans की नजरें होंगी जीत की हैट्रिक पर

April 9, 2023

IPL 2023: आज KKR के खिलाफ Gujarat Titans की नजरें होंगी जीत की हैट्रिक पर

अहमदाबाद: गत चैंपियन गुजरात टाइटंस आईपीएल के मैच में रविवार को जब कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी तो उसका इरादा जीत की हैट्रिक लगाने का होगा, जबकि पिछले मैच में आरसीबी को हराने के बाद केकेआर जीत की लय कायम रखना चाहेगी। गुजरात टाइटंस को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा तो मिलेगा ही, साथ ही उसके पास मैच विनर्स की कमी नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में युवाशुभमन गिल ने 36 गेंद में 63 रन बनाकर 5 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ साई सुदर्शन ने 48 गेंद में 62 रन बनाए।

फॉर्म में चल रहे दोनों युवाओं, कप्तान हार्दिक और शमी की तेज गेंदबाजी और अफगानिस्तान के राशिद खान की शानदार स्पिन गेंदबाजी का सामना करना केकेआर के लिए आसान नहीं होगा। गिल इस साल तीनों प्रारूपों में शतक बना चुके हैं और रनों की उनकी भूख कम नहीं हुई है। अभी तक सिर्फ 7 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके सुदर्शन ने तमिलनाडु के लिए 2 शतक बनाए हैं। आईपीएल से उन्हें टी20 प्रारूप में भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है।

दूसरी ओर केकेआर ने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने और बंगलादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन के नाम वापस लेने के बाद जेसन रॉय को टीम में शामिल किया। अफगानिस्तान के युवा विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज की उम्दा बल्लेबाजी के बाद अब देखना होगा कि जेसन के लिए कहां जगह बनती है। पिछले मैच में जीत से केकेआर का मनोबल जरूर बढ़ा होगा और कार्यवाहक कप्तान नितिश राणा का हौसला भी। बता दें के ये मैच आज दुपहर 3:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें