Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू पुलिस ने अफीम, चरस व डेढ़ लाख रूपये सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

April 9, 2023

कुल्लू पुलिस ने अफीम, चरस व डेढ़ लाख रूपये सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

कुल्लू (सृष्टि शर्मा): नशे के ख़िलाफ़ चलाई जा रही मुहिम में कुल्लू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना बंजार के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बंजार के रहने वाले यज्ञ चन्द (38 वर्ष) नाम के व्यक्ति के रिहायशी मकान में तलाशी के दौरान 3.702 किलोग्राम अफीम, 467 ग्राम चरस व 1 लाख 50 हजार रूपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS act) के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति को अब अदालत मे पेश किया जाएगा। नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए अब पुलिस जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें