Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जहाज निर्माण उद्योग में चीन और फ्रांस के बीच सबसे बड़ा सहयोग समझौता

April 10, 2023

जहाज निर्माण उद्योग में चीन और फ्रांस के बीच सबसे बड़ा सहयोग समझौता

वैश्विक अर्थव्यवस्था की अस्थिरता निरंतर रूप से बढ़ने की पृष्ठभूमि में चीन की तेज़ आर्थिक बहाली से विभिन्न देशों के उद्यमों को विकास का नया मौका मिलेगा। हाल ही में चाइना शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन और सीएमए सीजीएम ने औपचारिक रूप से पेइचिंग में एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते में 21 अरब युआन से अधिक की राशि के साथ टाइप 2 के 16 बड़े पैमाने के कंटेनर जहाजों का निर्माण शामिल है, जो एक ही समय पर चीन के जहाज निर्माण उद्योग में अनुबंधित कंटेनर जहाजों की सबसे बड़ी राशि के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित करता है।

ऑर्डर में 15,000 टीईयू के साथ मेथनॉल दोहरे ईंधन द्वारा संचालित 12 बड़े कंटेनर जहाज शामिल हैं। इस प्रकार का जहाज मुख्य ईंधन के रूप में ग्रीन मेथनॉल का उपयोग करता है जो पूरी यात्रा के दौरान शून्य उत्सर्जन प्राप्त कर सकता है, और पूरी तरह से स्वतंत्र बौद्धिक संपदा अधिकार रखता है। इस प्रकार का जहाज 1.56 लाख टन माल ढो सकता है। यह भी पहली बार है कि चाइना शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन ने बैचेज़ में मेथनॉल-ईंधन वाले पावर टैंक जहाजों के लिए एक ऑर्डर किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें