Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुह ब्लॉक कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने खारो में किया बागवानी मंत्री Jagat Singh Negi का भव्य स्वागत

April 10, 2023

पुह ब्लॉक कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने खारो में किया बागवानी मंत्री Jagat Singh Negi का भव्य स्वागत

शिमला (गजेंद्र) : प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के उपरांत पहली बार अपने पैतृक खंड पुह दौरे पर आए प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का पुह ब्लॉक कोंग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने खंड द्वार खारो में भव्य स्वागत किया। अपने 7 दिवसीय किन्नौर प्रवास के तीसरे दिन बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के किन्नौर प्रवास पर स्वागत हेतु पुह खंड के चांगो जा रहे थे। पुह ब्लॉक कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने इस दौरान खारो पुल पर राजस्व एवं बागवानी मंत्री के स्वागत का कार्यक्रम रखा। इस दौरान खंड के विभिन बूथों से हजारों कार्यकर्ता खारो में अपने महबूब नेता के स्वागत हेतु उपस्थित रहे।

मंत्री जगत सिंह नेगी के काफिले ने जैसे ही खारो में प्रवेश किया कार्यकर्ताओं ने प्रदेश का नेता कैसा हो जगत सिंह नेगी जैसा हो के नारों से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के किसान बागवानों के हित में लगातार फैसले ले रही है। वहीं उन्होंने कहा कि किन्नौर के हर पात्र व्यक्ति को नोतोड़ व एफआरए के तहत भूमि दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। मंत्री ने कहा कि पुह खंड में भी एकलव्य स्कूल खोलने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है ताकि पुह खंड के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पुह खण्ड में भी सीए स्टोर खोलने की दिशा में प्रयास किये जा सकते हैं जिसके लिए वह पूरा सहयोग देंगे।

कार्यकर्ताओ के आग्रह पर उन्होंने पुह खंड प्रवेश द्वार पर एक खूबसूरत गेट लगाने की भी बात की हैं। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं का इतने तादात में आने व शानदार स्वागत कार्यक्रम के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर किन्नौर कोंग्रेस उपाध्यक्ष व किनफेड के चैयरमेन श्री चंद्र गोपाल नेगी, जिप किन्नौर उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, पुह ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष नरेश नेगी, महासचिव निर्मल चन्द्र नेगी, प्रदेश कोंग्रेस मीडिया पैनलिस्ट सूर्या बोरस, उपाध्यक्ष प्रीतम नेगी, दया कृष्ण, जिप सदस्य हितेश नेगी, कोंग्रेस महासचिव सुशील साना, रिंगचेन बिष्ट, किन्नौर कोंग्रेस जिला प्रवक्ता केसर नेगी, ब्लॉक कोंग्रेस महासचिव प्रेम प्रकाश, ठाकुर लाल, केदार नाथ समेत दर्जनों कोंग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें