Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर का खनेरी अस्पताल कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : डा. गुमान नेगी

April 10, 2023

रामपुर का खनेरी अस्पताल कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : डा. गुमान नेगी

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : तेजी से रफ्तार पकड़ रहे कोरोना के मामलों के बीच सोमवार को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अस्पताल की व्यवस्थाएं जांची गई। इस दौरान कोविड मरीजों को घर से एंबुलेंस के माध्यम से कोविड अस्पताल तक लाने और उसके बाद उन्हें उपचार हेतु वार्ड में दाखिल कराने व जरुरत अनुसार ऑक्सीजन और अन्य चिकित्स सुविधा मुहैया कराने की जमीनी हकीकत को देखा गया। जानकारी देते हुए चिकित्सा अधिकारी खनेरी अस्पताल रामपुर डाक्टर गुमान नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभाग पूरी तरह से तैयार है। इसे लेकर कोविड अस्पताल में सभी तैयारियों को पहले अंतिम रुप दिया जा चुका है।

डाक्टर गुमान नेगी ने बताया कि खनेरी अस्पताल में मौजूद 2 सो बेड है जिन में से 60 बेड कोरोना संक्रमण मरीजों के लिए तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खनेरी अस्पताल में 10 वेंटिलेटरों को भी बेड के साथ अटेच कर दिया गया है। इसके साथ साथ आक्सीजन भी प्रयाप्त मात्रा में मौजूद है। उन्होंने बताया कि खनेरी अस्पताल में लगातार कोरोना के टेस्ट लिए जा रहे हैं, जिनमें 10 से 20 प्रतिशत कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में उन लोगों को होम आयोस्लेट में रहने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ मास्क पहने वह सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें और एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि खैरियत स्टाल में अभी तक ऐसा कोई मरीज नहीं है जो अस्पताल में आइसोलेट किया गया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें