Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reliance, Adani, Jindal Power समेत 49 कंपनियों ने फ्यूचर रिटेल में दिखाई दिलचस्पी

April 10, 2023

Reliance, Adani, Jindal Power समेत 49 कंपनियों ने फ्यूचर रिटेल में दिखाई दिलचस्पी

नयी दिल्ली: रिलायंस रिटेल,जिंदल पावर लिमिटेड और अडाणी समूह समेत 49 कंपनियों ने फ्यूचर रिटेल की परिसंपत्तियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हुए अभिरुचि पत्र (ईओआई) सौंपा है। कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) इस समय दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, आरआईएल के खुदरा परिचालन के लिए होल्डिंग्स कंपनी है। दूसरी ओर अप्रैल मून रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और फ्लेमिंगो समूह का एक संयुक्त उद्यम है।

इन दोनों कंपनियों ने अपना ईओआई पेश किया है। फ्यूचर रिटेल के कर्जदाताओं ने एफआरएल की परिसंपत्तियों को समूहों में विभाजित करने के बाद नयी बोली आमंत्रित करने का फैसला किया है। एफआरएल के समाधान पेशेवर ने बताया कि दिलचस्पी दिखाने वाले 49 प्रतिभागियों को ”दूसरे विकल्प के तहत किसी भी/ सभी ऐसे समूहों के लिए समाधान योजना” जमा करने की अनुमति होगी। अभिरुचि पत्र (ईओआई) जमा करने वाली कुछ अन्य कंपनियों में सेंचुरी कॉपर कॉर्प, ग्रीनटेक वर्ल्डवाइड, हर्षवर्धन रेड्डी, जे सी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, पिनेकल एयर प्राइवेट लिमिटेड, यूनिवर्सल एसोसिएट्स और डब्ल्यूएचस्मिथ ट्रैवल लिमिटेड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, शेयर बाजार लाल निशान में खुला, बैंकिंग सेक्टर दबाव में

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें