Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Municipal Elections : Shimla के लिए रणभूमि तैयार, रण बांकुरों का इंतजार

April 11, 2023

Municipal Elections : Shimla के लिए रणभूमि तैयार, रण बांकुरों का इंतजार

शिमला : एक साल विलंब से हो रहे शिमला नगर निगम चुनाव के लिए रणभूमि तैयार है। शिमला की रणभूमि को अब रण बांकुरों का इंतजार है। रण बांकुरों के चयन को लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनों मशक्कत कर रही हैं। भाजपा ने निगम चुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होने से एक दिन पहले 12 अप्रैल को सभी 34 वार्डों के उम्मीदवारों के ऐलान की घोषणा की है। कांग्रेस उमीदवारों के चयन को लेकर आवेदन पत्रों की छंटनी हेतु स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो रही है। बैठक में कमेटी उम्मीदवारों के नाम तय कर पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह व मु यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सहमति के बाद इसे आज जारी कर सकती है।

सोमवार को दोनों मुख्य दलों कांग्रेस व भाजपा पार्टी में उम्मीदवारों के नामों को लेकर बैठकों व चर्चा के दौरे जारी रहे। जैसे की 13, 17 और 18 अप्रैल को प्रत्याशी और आजाद उम्मीदवार नामांकन भर सकते हैं, ऐसे में पार्टियां उम्मीदवारों की नाम फाइनल करने की मथापच्ची में लगी है। सूत्रो के अनुसार आज कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है, तो वहीं भाजपा नामांकन प्रकिया शुरू होने सेएक दिन पहले 12 अप्रैल को उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। इस बार सरकार के नए आरक्षण रोस्टर के बाद इस बार 12 निवर्तमान पार्षद अपने वार्ड से दोबारा चुनाव नहीं लड़ पाएगें। वहीं 9 ऐसे वार्ड है जहां के पूर्व पार्षद दोबारा लड़ने का मौका लेसकते है, ये वो वार्ड जो इस बार भी महिला या अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है तो पूर्व पार्षद इन पर दोबारा दावा किया हैं।

कांग्रेस पार्टी में 10 पूर्व व निवर्तमान पार्षदों ने आवेदन किए है, जबकि महिला आरक्षित तीन वाडरे में निवर्तमान पार्षदों की पत्नियाें ने आवेदन दिए है। जबकि शेष पर नए उमीदवारों ने आवेदन किए हैं। भाजपा में वार्ड प्रभारी द्वारा चुनाव प्रभारी का सौंपी गई 3 उम्मीदवारों की सूची में कई निवर्तमान पार्षदाें के नाम भी शामिल हैं। यहीं नहीं कुछ निवर्तमान महिला पार्षदों के नाम आरक्षणरोस्टर के बाद ओपन हुए वार्ड के लिए भी भेजे गए।

नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रकिया 13 अप्रैल से शुरू होनी है, 14 और 16 तक आवकाश के बाद प्रकिया दो दिन 17 और 18 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएगें। इसके बाद 19 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छटनी होगी और 21 अप्रैल को इच्छुक उमीदवार अपना नाम वापिस ले सकेंगे। नामांकन पत्र वापसी के बाद उमीदवारों को चुनाव चिन्ह बांट दिए जाएगें। इसके बाद 2 मई को मतदान प्रकिया सुबह 8 से शुरू होगा शाम 4 बजे तक चलेगी और 4 मई को मतगणनाकी परिणाम घोषित कर किए जाएगें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें