Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023: खाता खोलने के इरादे से आज मैदान में उतरेंगे DC और MI, जानें कितने बजे होगा मैच

April 11, 2023

IPL 2023: खाता खोलने के इरादे से आज मैदान में उतरेंगे DC और MI, जानें कितने बजे होगा मैच

नई दिल्ली: लगातार तीन हार से निराश दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को यहां जब मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उतरेगी तो दोनों ही टीमों की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी। दिल्ली ने अपने अभियान की शुरुआत जहां हार की हैट्रिक के साथ की है तो वहीं मुंबई इंडियंस को भी शुरुआती दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है और वह हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश करेगा। अंक तालिका में निचले पायदानों पर चल रही दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों को संतुलित टीम संयोजन बनाने के लिए जूझना पड़ रहा है।

दिल्ली ने अपनी एकादश में लगातार बदलाव किए हैं लेकिन टीम जीत की राह नहीं पकड़ पाई है। दिल्ली को अपने करिश्माई कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कमी साफ तौर पर खल रही है।दिल्ली को अब तक तीनों मैच में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। उसे पहले मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 50 रन से हराया जबकि अगले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ छह विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। पिछले मैच में रॉयल्स के खिलाफ भी टीम को 57 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कप्तान डेविड वार्नर (तीन मैच में 158 रन) अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं लेकिन वह अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं और अब तक सिर्फ 117 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाए हैं।

उनके सलामी जोड़ीदार पृथ्वी शाव (12, 7 और शून्य) अब तक तीन मैच में सिर्फ 19 रन बना पाए हैं। टीम ने मध्य क्रम में सरफराज, मिशेल मार्श, रोवमैन पावेल, रिली रोसेयु, ललित यादव, मनीष पांडे और अमन हकीम खान जैसे बल्लेबाजों को अपनाया है लेकिन कोई भी अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाया है और टीम को मुंबई के खिलाफ इनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बता दें के ये मैच शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा।

दिल्ली डेयरडेविल्स : डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शाव, मिशेल मार्श, सरफराज खान, अमन हाकिम खान, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिली रोसेयु, एनरिक नोर्किया, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल,इशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी और यश धुल।

मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरून ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहाल वढेरा, ऋतिक शोकीन, अर्शद खान, डुआन जेनसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडोर्फ और आकाश मढवाल ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें