Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिलावर Police ने नशीले पदार्थ के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार

April 11, 2023

बिलावर Police ने नशीले पदार्थ के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार

बिलावर: इलाके में नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 ग्राम हैरोइन और 14 ग्राम गांजा जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों भरत सिंह और सुरेंद्र कुमार दोनों निवासी गांव डडबारा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/21/22/29/30 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से आई थी और कहां ले जाई जा रही थी और इलाके के कौन-कौन लोग इस रैकेट में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार एसएचओ इंस्पैक्टर जितेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ युवा नशीले पदार्थ की खेप के साथ फिंतर चैक की तरफ आ रहे हैं। लिहाजा पुलिस ने मार्ग पर नाका लगा कर हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति की जांच शुरू कर दी।

इस दौरान जब एक मारूरी वैन जेके08एच/1254 को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें सवार वैन चालक भरत सिंह और उसके साथी सुरेंद्र कुमार के कब्जे से 6 ग्राम हैरोइन और 14 ग्राम गांजे जैसे पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने उसी समय दोनों को गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी। इलाके के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए नशा तस्करों और नशे के कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें