Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex 252 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty में 85 अंक की मजबूती

April 11, 2023

शुरुआती कारोबार में Sensex 252 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty में 85 अंक की मजबूती

मुंबई: विदेशी पूंजी की आवक और वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 252.39 अंक बढक़र 60,098.90 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 85.2 अंक चढक़र 17,709.25 अंक पर था।

सेंसेक्स में, कोटक मंहिद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस और एचडीएफसी नुकसान में थे। एशियाई बाजारों में, सियोल, जापान और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई के बाजार नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 13.54 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 59,846.51 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.90 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,624.05 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.69 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 882.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, शेयर बाजार लाल निशान में खुला, बैंकिंग सेक्टर दबाव में

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें