Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: Baramulla में लश्कर के आतंकी Module का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

April 11, 2023

J&K: Baramulla में लश्कर के आतंकी Module का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और आतंकवादी समूह के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। विशिष्ट सूचना के आधार पर, स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों सहित सुरक्षा बलों ने पट्टन इलाके में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने कहा, “फारूक अहमद पर्रा और साइमा बशीर के रूप में पहचाने गए दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने खुलासा किया कि वे वुसान पट्टन इलाके के आबिद कयूम वानी के साथ मिलकर लश्कर के लिए काम कर रहे थे।” उनके खुलासे के आधार पर एक पिस्टल, पिस्टल की दो मैगजीन, पिस्टल की पांच गोलियां, करीब दो किलो वजन का एक आईईडी और एक रिमोट कंट्रोल उपकरण बरामद किया गया। पुलिस ने कहा, “गिरफ्तार किए गए आतंकी साथियों पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें