Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur के ब्लोह गांव में 3 गौशालाएं जल कर हुई राख, लाखों का नुकसान

April 11, 2023

Sujanpur के ब्लोह गांव में 3 गौशालाएं जल कर हुई राख, लाखों का नुकसान

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटलानदर के ब्लोह गांव में देर रात एकाएक 3 पशुशालाओं में आग भड़क गई। आग कैसे लगी किसने लगाई, इसका अभी तक कोई अता पता नहीं चल पाया है। आगजनी की इस घटना में 3 पशुशाला में पूरी तरह भस्म हो गई हैं, जबकि राहत एवं बचाव करने आई दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाकर दो अन्य पशु शालाओं को जलने से बचा लिया है। पशुओं को भी सुरक्षित बाहर निकाल कर जीवनदान दिया है।

दमकल चौकी इंचार्ज अमित कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुशाला में आग लगी है। इसकी सूचना उन्हें देर रात मिली थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर दमकल टीम को राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में मनोहर लाल देशराज और ज्ञानचंद की पशुशाला जलकर राख हुई है। अन्य दो पशु घर बचा लिए गए हैं। एक पशु घर के अंदर पालतु पशु थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल दिया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जबकि लाखों रुपए की संपदा को बचाया गया है बताते चलें कि जिस पंचायत में आगजनी की घटना हुई। विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि आगजनी की घटना की सूचना मिली है। राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवारों को जो भी नुकसान हुआ है। उसकी रिपोर्ट बनाने को कहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें