Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

11 साल की बच्ची का क्रिकेटर बनने का सपना पूरा करेंगे Arjun Kapoor

April 11, 2023

11 साल की बच्ची का क्रिकेटर बनने का सपना पूरा करेंगे Arjun Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने 11 साल की अनीशा राउत को उसके सपने की ओर बढ़ने में मदद करने का भरोसा दिया है। अनीशा के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए एक्टर ने उसके 18 साल तक होने वाले ट्रेनिंग और इक्विपमेंट्स के खर्चे उठाने का फैसला किया है। अनीशा राउत आठ घंटे की क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए एक दिन में 80 किलोमीटर का सफर करती हैं। वह अपने हीरो, भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की तरह प्रोफेशनल प्लेयर बनना चाहती है।

अनीशा के पिता प्रभात अपनी बेटी के पंखों को तेज हवा देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अनीशा को सभी बेहतरीन सुविधाएं और इक्विपमेंट्स की आवश्यकता है, ताकि वह भारत के लिए खेलने के लिए अपना बेस्ट शॉट दे सके।अनीशा के पिता प्रभात कहते हैं, “माता-पिता के रूप में, हम अपने बच्चे के लिए अच्छे से अच्छा करना चाहते हैं, लेकिन विश्व स्तरीय क्रिकेटर बनने के लिए ट्रेनिंग महंगी है। अनीशा इंडिया कैप हासिल करना चाहती है और सचिन तेंदुलकर की तरह अपने देश का नाम रोशन करना चाहती है।”

पिता ने कहा: “एक पिता के रूप में, मुझे उसे सशक्त बनाने की जरूरत है ताकि वह ऐसा करने की कोशिश कर सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए उसके जैसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन सके।”अर्जुन कपूर की यह मदद ईश्वरीय वरदान है।””अर्जुन कपूर की मदद से मेरे कंधों से अधिक भार हट गया है। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। अनीशा के लिए एक क्रिकेटर के रूप में बेस्ट इक्विपमेंट्स प्राप्त करना महत्वपूर्ण है और अब उसके पास 18 वर्ष की होने तक सब कुछ होगा!”

महाराष्ट्र के पनवेल में रहने वाली अनीशा अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन में आठ घंटे ट्रेनिंग करती हैं। वह फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देखने के बाद क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित हुईं। 10 साल की उम्र में उसने रायगढ़ जिले, महाराष्ट्र के लिए अंडर-15 महिला क्रिकेट मैच खेला।वह अपने पिछले मैचों में तीन अर्धशतक लगा चुकी हैं। अनीशा वर्तमान में एमआईजी क्लब अंडर 15 के लिए खेल रही हैं। वह अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें