Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

सपेकटाकरा राज्य कार्यकारिणी में Prof. Vikram Rana बने उपाध्यक्ष

April 11, 2023

सपेकटाकरा राज्य कार्यकारिणी में Prof. Vikram Rana बने उपाध्यक्ष

हमीरपुर (कपिल) : हिमाचल एमेच्योर सपेकटाकरा खेल संघ द्वारा जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रो. विक्रम राणा को सपेकटाकरा राज्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हाल ही आयोजित हुई संघ की विशेष बैठक में अध्यक्ष पी.एन. आजाद द्वारा सर्वसम्मति से प्रो. विक्रम राणा को संघ राज्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है। इनकी तैनाती का समाचार मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला भाजपा के महामंत्री हरीश शर्मा तथा जिला परिषद के सदस्य के. रंजीत सिंह तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने विक्रम राणा को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विक्रम राणा को संघ राज्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए जाने से संघ और मजबूत होगा। उल्लेखनीय है कि प्रो. विक्रम राणा ग्राम पंचायत बजरोल के पलभू गांव डाकघर कक्कड़ के रहने वाले हैं। शिक्षा विभाग चंडीगढ़ में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में हमीरपुर जिला भाजपा में उपाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राणा ने राज्य कार्यकारिणी में अपना नाम मनोनीत होने पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल सहित सपेकटाकरा कार्यकारिणी के राज्य अध्यक्ष सहित तमाम अन्य साथियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें जो भी दायित्व दिया गया है उसे ईमानदारी के साथ निर्वहन करके आगे बढ़ाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें