Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ukraine में संघर्ष के कारण 70 लाख लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

April 11, 2023

Ukraine में संघर्ष के कारण 70 लाख लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

कीवः रुस-यूक्रेन संघर्ष के कारण 70 लाख यूक्रेन वासियों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से एक समाचार एजेंसी ने यह रिपोर्ट दी हैं। यूक्रेन की उपप्रधान मंत्री इरीना वीरेशचुक ने बताया कि घर छोड़ने वाले 70 लाख लोगों में 40 लाख से अधिक लोगों को सरकारी एजेंसियों ने आंतरिक रुप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के रुप में पंजीकृत किया है।

उन्होंने बताया कि करीब 10 लाख बच्चों को संघर्ष के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा, लेकिन वे यूक्रेन के अंदर रह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम अनुमानों के अनुसार संघर्ष शुरु होने के बाद 80 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से यूरोपीय देशों में गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें