Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023: आज मैदान में उतरेंगे CSK और RR, दोनों टीमों में होगी कड़ी टक्कर

April 12, 2023

IPL 2023: आज मैदान में उतरेंगे CSK और RR, दोनों टीमों में होगी कड़ी टक्कर

चेन्नई: शानदार फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से उसके गढ़ चेपॉक स्टेडियम पर होगा, जिसमें उसके धुरंधर स्पिनरों से निपटने की चुनौती आसान नहीं होगी। इंगलैंड के सफेद गेंद के कप्तान बटलर और भारत के युवा बल्लेबाज जायसवाल दो-दो अर्धशतक जमा चुके हैं। बटलर का स्ट्राइक रेट 180.95 और जायसवाल का 164.47 रहा है।

रॉयल्स ने अभी तक तीन में से दो मैच गुवाहाटी में खेले जहां उन्हें सपाट पिच मिली । हैदराबाद की पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी। अब चेन्नई में पिच धीमे गेंदबाजों की मददगार होगी। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम होगी क्योंकि इस पिच पर 170 या 175 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। खास तौर पर जब सामने मोइन अली, रविंद्र जडेजा और मिशेल सेंटनर जैसे गेंदबाज हों।

तीनों अभी तक तीन मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनामी रेट बहुत शानदार रहा है । मोइन ने दो मैचों में 6.50 की औसत से गेंदबाजी की जबकि जडेजा और सेंटनर ने भी प्रति ओवर सात से कम रन दिए हैं। मोइन खाद्य संक्रमण के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह सिसांडा मगाला की जगह खेलेंगे। वहीं बेन स्टोक्स के फिट नहीं होने पर उनकी जगह ड्वेन प्रिटोरियस लेंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडु, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथिसा पथिराना, महीश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासित, मुरूगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डी फरेरा, शिमरोन हेटमायेर, जैसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेद मैकॉय, देवदत्त पड्डिकल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौड़, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम जाम्पा । बता दें के ये मैच शाम 7.30 बजे चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें