Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आज का भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ

April 12, 2023

जानें आज का भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार है:-
1236- दिल्ली (भारत) का शासक इल्तुतमिश का निधन।
1621- सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म।
1801- रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
1861- अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हुआ।
1885- मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म ।
1917- भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म।
1927- ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया।
1928- जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
1937- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का जन्म।
1945- अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की में कार्यालय में निधन।
1955- डॉ जोंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
1961- सोवियत संघ ने पहली बार किसी इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा।
1973- सुडान ने अपना संविधान बनाया।
1978- भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
1981- अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
1991- खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
1998- गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006- साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस छह दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे।
2006- महान कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन।
2007- पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2009- जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा जिम्बाब्वे डॉलर का त्याग किया।
2013- फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
2014- मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें