Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex शुरुआती कारोबार में 92 अंक चढ़ा

April 12, 2023

Sensex शुरुआती कारोबार में 92 अंक चढ़ा

मुंबई: शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच स्थानीय बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी बाजार धारणा सकारात्मक हो गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 92.29 अंक की बढ़त के साथ 60,250.01 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51.35 अंक की बढ़त के साथ 17,773.65 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में थे। वहीं इंडसइंड बैंक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में थे।

ये भी पढ़ें: मध्य पूर्व तनाव के बीच सोना-चांदी सीमित दायरे में, निवेशक सतर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें