Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

27 अप्रैल से शुरु होगा गुरु ग्रह का उदय, जानें किन-किन राशियों पर पड़ेगा इसका सकारात्मक प्रभाव

April 12, 2023

27 अप्रैल से शुरु होगा गुरु ग्रह का उदय, जानें किन-किन राशियों पर पड़ेगा इसका सकारात्मक प्रभाव

मेष राशि में गुरु ग्रह का उदय 27 अप्रैल को 02:07 सुबह पर होगा। अभी गुरु अपनी राशि मीन में है और अब ये 22 अप्रैल को मीन राशि से मेष राशि में चला जाएगा। माना जाता है कि गुरु के उदय होने से सभी मांगलिक कार्य प्रांरभ होते हैं। इसके अलावा गुरु के उदय होने से मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ के जातकों का भाग्य भी खुल जाता है। इन्हें हर काम में तरक्की मिलने की संभावनाए बढ़ सकती है। आइए जानते है गुरु के उदय होने से इन चार राशियों में क्या-क्या प्रभाव पड़ सकता है:

मेष: गुरु का उदय आपकी राशि के जातकों का भाग्य बदलने वाला हो सकता है क्योंकि आपको करियर में बड़े लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आपकी आय बढ़ेगी और काम को लेकर आप मानसिक तौर पर काफी संतुष्ट हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन: गुरु का उदय आपके आ​र्थिक पक्ष को मजबूत करने वाला होगा क्योंकि धन लाभ का योग है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको खुशखबरी मिल सकती है. किसी बड़ी कंपनी में काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है। वर्तमान नौकरी में भी पद और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

सिंह: मेष राशि में गुरु का उदय आपकी राशि के जातकों के लिए सुखद परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपको बिजनेस संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी. आपको अपना बिजनेस का विस्तार करने का प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों से उनके बॉस खुश रहेंगे, जिससे आपको पुरस्कार मिल सकता है. प्रमोशन मिल सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी होगी।

कुंभ: आपकी राशि के जातकों को भी अधिक यात्राएं और भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं, लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप फायदे में रहेंगे। व्यापार करने वालों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं, जिससे धन कमाने के अच्छे अवसर हाथ लगेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें