शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू को एक नई पैराग्लाइडिंग साइट पीज-ढालपुर मिल गई है। जिससे पर्यटन को पंख लगेगें। यह जानकारी पर्यटन ऊर्जा एवं परिवहन के मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने बुधवार को यहां दी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरु होने से कुल्लू शहर व साथ लगते क्षेत्र में अब पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। वहीं युवाओं के लिए भी घर-द्वार पर रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि पीज से पैराग्लाइडिंग आरंभ होने से मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा मनाली ¨वटर कार्निवाल के दौरान की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाया गया है तथा कुल्लू के पर्यटन में एक और सुनहरा पंख लगा है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को पीज से कुल्लू की पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ़ उठाने का अवसर मिलेगा।
साथ ही इसमें यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख¨वदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन हितैषी नीतियों तथा विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यहां पर एक राष्ट्रीय स्तर का पैराग्लाइडिंग इवेंट को आयोजित किया जाएगा ताकि अनुभवी राष्ट्रीय स्तर के पैराग्लाइडर पायलटों द्वारा यहां उड़ान भरी जाए जिससे यह क्षेत्र पर्यटन के नक्शे पर और अधिक उभर कर आएगा तथा देश की बेहतर पैराग्लाइ¨डग साइट्स में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि पीज में पैराग्लाइ¨डग साईट को पर आवश्यक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा जिनमें पार्किंग, वे साइड एमेनिटीज इत्यादि का प्रावधान किया जाएगा।
इस पैराग्लाइडिंग के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने कहा कि 50 पायलटों ने अपने पैराग्लाइडर्स के साथ पीज से ढालपुर मैदान के लिए उड़ान भरी तथा यहां उपस्थित जनसमुदाय ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पर्यटन के क्षेत्र में नए परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का कार्य शुरु किया जाएगा जिसमें से कि अति महत्वपूर्ण पीरडी से बिजली महादेव रोपवे भूतनाथ पुल को पुन: आवागमन के लिए तैयार करना, बिजली महादेव सड़क का विस्तारीकरण, बरेली से भुंतर शाला बाई तक के लिए रिवर रा¨फ्टग जैसे कार्य शीघ्र शुरु किए जाने हैं। गौरतलब है कि पर्यटक जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में पहुंचने के बाद नेशनल हाईवे होकर सीधा मनाली के लिए निकल जाते हैं।
कुल्लू शहर के आसपास पर्यटकों के लिए गतिविधियां न होने से पर्यटक मनाली का रुख करते थे। लेकिन अब मनाली जाने वाला पर्यटक पैराग्लाइडिंग के लिए कुल्लू शहर में आएगा और कुल्लू आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ेंगी। पर्यटन के लिहाज से यह एक बड़ी उपलब्धि है। पीज से ढालपुर के लिए पैराग्लाइ¨डग सुरक्षित ट्रैक है। इससे पर्यटक काफी आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह से जिला में पर्यटन सीजन शुरु हो जाएगा। इससे पहले साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में कुल्लू के लिए राहत मिली है। इस साईट के मिलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...