Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर

April 13, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर

मुंबई: विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह से भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.99 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 81.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 18 पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 82.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह विदेशी मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की स्थिति का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.55 पर पहुंच गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 87.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें