Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर में पांच दिवसीय श्री भक्तमाल कथा का गुरुवार को हुआ विधिवत समापन

April 13, 2023

सुजानपुर में पांच दिवसीय श्री भक्तमाल कथा का गुरुवार को हुआ विधिवत समापन

सुजानपुर (गौरव जैन): नंदीकेश्वर कुटिया मेन बाजार सुजानपुर वार्ड नंबर 2 में पांच दिवसीय श्री भक्तमाल कथा का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया। विधिवत मंदिर परिसर में कथा श्रवण करने के बाद हवन पूजा पाठ करके पूर्णहोती करवाई गई। इसके बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आई जनता ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रबंधक शिवानी पुरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मलीन बाबा भीम पुरी महाराज के सानिध्य में सभी प्रभु प्रेमी भक्तजनों के सहयोग से तमाम कार्य आयोजित हुए। इससे पहले मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन बाबा भीम पुरी महाराज की जयंती भी मनाई गई पंडित संजीव आचार्य सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें