Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पारिवारिक विवाद में कलयुगी बाप ने की बेटे की हत्या

April 13, 2023

पारिवारिक विवाद में कलयुगी बाप ने की बेटे की हत्या

साम्बा: जिला के ब्लॉक सुम्ब के टाकी गांव में एक कलयुगी बाप ने अपने बेटे की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी जबकि अपनी पत्नी और बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी पिता की पहचान कुलबीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई है जबकि मृतक बेटे की पहचान जतिन सिंह बताई गई है। घायलों में आरोपी की पत्नी पूनम देवी और उसकी बेटी सलोनी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कुलबीर सिंह का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद कुलबीर सिंह ने तेजधार हथियार से अपने परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया। अपने बेटे पर किए गए हमले में उसकी पत्नी और बेटी ने भी बीच बचाव किया, लेकिन तब तक बेटे को काफी गंभीर चोट आ चुकी थी जबकि पत्नी और बेटी भी घायल हो गई।

बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी के बेटे और उसकी पत्नी व बेटी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कुलबीर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने इस पूरे हमले की निंदा करते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें