Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

14 से 16 अप्रैल तक अखिल भारतीय Volleyball महासंग्राम का किया जा रहा आयोजन

April 13, 2023

14 से 16 अप्रैल तक अखिल भारतीय Volleyball महासंग्राम का किया जा रहा आयोजन

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन रामपुर की ओर से अखिल भारतीय वॉलीबॉल महासंग्राम का आयोजन 14 से 16 अप्रैल तक पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में होने जा रहा है। जिसमें 3 अनुभागों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें वरिष्ठ पुरुष वर्ग, वरिष्ठ महिला वर्ग और क्षेत्रीय खिलाड़ी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। इस प्रकार की प्रतियोगिता को आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। इसी संदर्भ में बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन रामपुर ने शुभारंभ से पूर्व नशे के विरुद्ध विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

नशे के खिलाफ की गई जागरूकता रैली का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी शिवानी मेहला उप अधीक्षक पुलिस रामपुर ने किया। जिसमें बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ पुलिस प्रशासन रामपुर बुशहर, बुशहर वॉलीबॉल एकेडमी और बी. ऐड. कॉलेज नोगली इस जागरूकता अभियान का हिस्सा रहे। यह जागरूकता रैली पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के खेल मैदान से शुरू होकर रामपुर मुख्य बाजार होते चौधरी अड्डा रामपुर पर समाप्त हुई।

जागरूकता रैली के समापन पर आईपीएस अधिकारी शिवानी मेहला उप अधीक्षक पुलिस रामपुर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं और इस प्रकार के जागरूकता अभियान क्षेत्र में समय-समय पर होते रहने चाहिए। इस प्रकार के नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान से क्षेत्र में नशे के विरुद्ध जागरूकता बनी रहती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम प्रधाव ड्रग्स के खिलाफ एक मुहिम है। इस मुहिम मे भी सभी अपना बढ़ चढ़ कर सहयोग दे, ताकि हम एक नशा रहित समाज बनाने में अपना योगदान दे सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें