Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

मकान की छत गिरने से चार पुरुष और 3 दर्जन के करीब महिलाएं घायल

April 14, 2023

मकान की छत गिरने से चार पुरुष और 3 दर्जन के करीब महिलाएं घायल

पुंछ: पुंछ जिले के घनेतर क्षेत्र में एक मकान गिरने से गांव के लगभग तीन दर्जन के करीब लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों में तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुंछ जिले के खनेतर गांव मे गुरु वार सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच गांव में एक मृत्यु होने के दौरान क्षेत्र के लोग वहां शोक व्यक्त करने के लिए परिवार के पास इकट्ठा हुए थे।

जब जनाजा लेकर पुरुष कब्रिस्तान की तरफ चले गए तब सारी महिलाएं एक छत पर इकट्ठा हो गई। मकान काफी पुराना था और महिलाओं का वजन नहीं सहन कर पाया और मकान की छत गिरने की चपेट में आने से तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नजदीक गांव के लोग सेना की आर और पी दल और पुलिस मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से घायलों को आटो, मैटाडोर, कारों,अस्पताल की एम्बुलैंस में भर कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाय गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

दुर्घटना की सूचना मिलते जिला विकास आयुक्त पुंछ इंद्रजीत प्रशासनिक अधिकारियों सहित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर घायलों का हाल जाना। वहीं अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से अस्पताल में भर्ती मरीजों के उचित इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया घायलों की हर प्रकार की सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि इशवर की कृपा रही कि इस दुर्घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ, प्रशासन पीड़ितों के साथ खड़ा है।

घायलों की पहचान
शमशाद कौसर,सायीदा बेगम, मेनाज अख्तर, हनीफा बी,शमीम अख्तर, शमशाद अख्तर, रु खसाना बुखारी, न्याज काजमी, जेनिम नूर, सायरा बानो, मीन जान, तनसीर बेगम, हमीदा बेगम, शेनाज बी, अमीर जान, मिश्रा खातून, रजीना बेगम, शादर फातिमा , तस्लीम बेगम, नसरीन बेगम, शकील कादरी, शमीम अख्तर, जावेद अख्तर, तबस्सुम काजमी, जमीर फातमा, फरीदा बेगम, खातून फातिमा, गुलशाद बी, रजीना कोसर, आफिया नकवी, नरिगस नकवी, रु किया बी, सवीटी, शाजिया तबसम, बरकत जान के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें