Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

भ्रष्टाचार में संलिप्त मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का चेहरा हो चुका है बेनकाव : Anurag Thakur

April 14, 2023

भ्रष्टाचार में संलिप्त मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का चेहरा हो चुका है बेनकाव : Anurag Thakur

हमीरपुर (कपिल) :  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के दल-दल में डूबे राजनीतिक दल एक दूसरे का हाथ थाम रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने विपक्ष के गठबंधन करने और ममता बनर्जी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चेहरा बेनकाव हो चुका है और इनकी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता की सरकार मिड डे मील के राशन में सरकार हेराफेरी कर रही है और गरीबों के अनाज में हेराफेरी हो रही है ऐसे में अब सरकार तुष्टीकरण की राजनीति करने में लगी हुई है। क्षेत्रीय दलों के विपक्ष के साथ खडे होने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे यह राजनीतिक दल एक दूसरे का हाथ पकड़ने का काम कर रहे है लेकिन इनका भ्रष्टाचारी चेहरा व तुष्टिकरण की नीति और देश के खिलाफ कुछ बोलना अपने आप में भारी पडेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के लिए अच्छा कार्य किया है और भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन कर आया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से प्रतिभाशाली खिलाडी बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया अभियान के तहत पांच वर्षों के दौरान खेल सुविधाओं पर लगभग 3200 करोड़ रु पये खर्च किए जाएंगे, जिससे देश भर के खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें