Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व क्रिकेट में अगला दशक शुभमन गिल का होगा : Matthew Hayden

April 14, 2023

विश्व क्रिकेट में अगला दशक शुभमन गिल का होगा : Matthew Hayden

कोलकाताः आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार बल्लेबाजी कर रहे गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की बेहतरीन फार्म खुद बखुद बयां करती है कि विश्व क्रिकेट में अगला दशक उनके नाम होने वाला है। हेडन ने कहा, कि ‘ पंजाब किंग्स की आक्रमक गेंदबाजी का सामना करते हुये गिल ने गुजरात टाइटंस के लिये अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभायी। गिल ने कुछ ऐसे शॉट खेले जिसे देख कर आंखों का सुकून मिलता है। वह इसी तरह का खिलाड़ी है और अगले एक दशक तक वह विश्व क्रिकेट पर हावी रहने वाला है।’’

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबले का फैसला मैच की दूसरी-आखिरी गेंद पर हुआ। यह आईपीएल के मौजूदा सत्र में पांचवां मौका है जब जीत हार का फैसला रोमांच के चरम पर हुआ। गुजरात टाइटंस की बैटिंग लाइन अप के लिए एक समय रन का पीछा करना आसान लग रहा था मगर मोहाली में पंजाब में गुजरात को आखिरी ओवरों में झटके देकर मैच को रोमांचक बना दिया हालांकि ‘आइस कूल’ राहुल तेवतिया और अनुभवी डेविड मिलर ने अपनी टीम की झोली में जीत डाल कर ही दम लिया।

इस मुकाबले में गिल ने आईपीएल 2023 में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा और 49 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली। गिल का दुर्भाग्य रहा कि वह अपनी टीम के लिए आखिर तक नहीं खेल पाए और आउट हो गए। हेडन ने मिलर और तेवतिया की जोड़ी की भी तारीफ करते हुए कहा कि दोनों अपने पहले सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए कठिन परिस्थितियों में खेलते हुए फिनिशर की जिम्मेदारी निभाई है। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डोल ने कहा कि यह जोड़ी टीम के लिए अपना महत्व साबित करती रही है। डोल ने कहा, कि ‘डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ऐसे खिलाड़ी हैं जो आवश्यकता पड़ने पर गुजरात टाइटन्स के लिए कारगर साबित होते हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए जो किया उसे 2023 में दोहराया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें