Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में कुलदेव नारायण मंदिर जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

April 14, 2023

हिमाचल में कुलदेव नारायण मंदिर जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर की रुपी पंचायत के नालिंग-2 गांव में बने मन्दिर में अचानक आग लग गई। इसमें कुलदेव नारायण की अधिकतर मूर्तियां रथ सहित पूरी तरह जल गईं। वहीं आग लगने से मन्दिर को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात लगभग 10 बजे रुपी पंचायत के नालिंग-2 गांव में बने कुलदेव नारायण के मन्दिर में अचानक आग लग गई। जैसे ही गांव वालों को इसकी जानकारी मिली तो सभी ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझने में लग गए, लेकिन आग ने तब तक मन्दिर को पूरी तरह से जला दिया था।

पंचायत के प्रधान रामेश्वर नेगी ने बताया कि आग लगने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी, लेकिन आज सुबह नौ बजे तक कोई रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। मन्दिर के मतमीम मुकेश ने बताया कि मंदिर में लगी इस आग को बुझाने में कई लोग झुलस गए। चार अष्टधातु मूर्ति समेत 12 मूर्तियां और चांदी-सोने का सामान जल गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें